Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024 इतने दिन और बढ़ाया जा सकता है मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024 

Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024 – छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर किसानों को खुशखबरी मिल सकती है, धान खरीदी के सम्बन्ध जो अपडेट सामने आ रही है, उसके अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जा सकती है। मीडिया खबरों के अनुसार एक सप्ताह के लिए धान खरीदी की अवधि में वृद्धि की जा सकती है।

खरीफ वर्ष 2023- 24 में छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 134 लाख मैट्रिक टन के धान की खरीदी की जा चुकी है, यह ग्राफ प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है , अभी भी धान खरीदी को एक दिन शेष है। समाचार पत्रों में अलग-अलग जिलों में कुछ किसानों द्वारा धान बिक्री न कर पाने की खबरें भी प्रकाशित हो रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को राजधानी में कहा कि प्रदेश में हो रही धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जा सकती है। प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हुआ था कल 31 जनवरी को अंतिम दिन है। इसके बाद 7 फरवरी तक धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जा सकती है , इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं।

इस वर्ष बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख मीट्रिक टन अधिक धान की खरीदी हुई है , इस हिसाब से प्रतिदिन औसतन साढ़े 3 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है।

राज्य सरकार इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी कर रही है। अब तक 134 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है , जिसके एवरेज में किसानों को 28104 करोड रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

राज्य में समर्थन मूल्य प्रधान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग भी सामान्य रूप से जारी है मिल्स द्वारा खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है।

 

इन्हें भी देखे :-

PM AWAS YOJANA GRAMIN LIST 2024 की प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट होगी जारी, जाने कैसे करें लिस्ट मे अपना नाम चेक?

आईटीआई में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों की भर्ती1 फरवरी को

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sharing Is Caring:

Leave a Comment